विज्ञापन दें / सहयोग करें

फसल काटने के विवाद में 2 भाइयों पर जानलेवा हमला: जांजगीर-चांपा में टंगिया, रॉड और डंडे से वार; महिला सहित 3 गिरफ्तार, एक फरार – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों में फसल काटने को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत तीन लोगों ने 2 भाइयों पर हमला कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

.

घटना 6 जून की है। बाली यादव और उनके भाई नान्हू यादव बांधाखार खेत की ओर गए थे। इसी दौरान गांव के रामलखन यादव, भरतलाल यादव और किरन यादव ने पुरानी रंजिश के चलते दोनों भाइयों पर हमला किया। आरोपियों ने टंगिया, रॉड और डंडे से वार किया।

पुलिस ने हमले में प्रयुक्त टंगिया, रॉड और डंडा जब्त किया है।

घायल दोनों भाइयों को परिजन पामगढ़ अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पामगढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने हमले में प्रयुक्त टंगिया, रॉड और डंडा जब्त किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 296, 109(1) और बीएनएस की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button