विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में मिस ब्रांडिंग पर कार्रवाई: मोहनम बिग बाजार के संचालकों पर 3 लाख का जुर्माना, 2 अन्य दुकानदारों पर 10-10 हजार की पेनाल्टी – Korba News

कोरबा जिले में मिस ब्रांडिंग का सामान बेचने वाले 3 दुकानदारों पर कार्रवाई हुई है। खाद्य, औषधि व सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। जहां जांच के दौरान मिस ब्रांडिंग सहित कई अन्य खामियां पाई गईं। एडीएम कोर्ट ने मोहनम बिग बाजार के तीन संचालकों पर 3 लाख रुपए का

.

इसी कार्रवाई में रेट्स फर्म सुभाष चौक और देवांगन होटल टीपी नगर में सब स्टैंडर्ड सामान मिलने पर प्रकरण बनाए गए। एडीएम कोरबा मनोज बंजारे ने दोनों प्रतिष्ठानों पर 10-10 हजार रुपए की पेनाल्टी लगाई।

मोहनम बिग बाजार के तीन संचालकों पर 3 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

विभाग ने 1 साल पहले की थी कार्रवाई

मोहनम बिग बाजार का संचालन जमनीपाली मोहन जैन, गौरव जैन और सुरेन्द्र जैन द्वारा किया जाता है। विभागीय टीम ने साल 2022-23 में प्रतिष्ठान में छापेमारी की थी।

इस मामले में दो अलग-अलग प्रकरण बनाए गए। एक प्रकरण की सुनवाई एडीएम कटघोरा अनुपम तिवारी के कोर्ट में हुई, जिसमें तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

दुकान से सामानों का सैंपल लिया गया था।

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की मॉनिटरिंग

खाद्य, औषधि व सुरक्षा विभाग का गठन उपभोक्ताओं के हित में किया गया है। विभागीय टीम नियमित रूप से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की मॉनिटरिंग करती है। टीम दस्तावेजों की जांच के साथ वस्तुओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजती है। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर कोर्ट में प्रकरण पेश किया जाता है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों और मिस ब्रांडिंग करने वाले व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button