विज्ञापन दें / सहयोग करें

नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: कोंडागांव में भूमि कब्जा हटाने के लिए मांगी थी 15 हजार की घूस, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा – Chhattisgarh News

कोंडागांव में रिश्वत लेते नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर गिरफ्तार

कोंडागांव में एंटी करप्शन टीम ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। नायब तहसीलदार ने एक व्यक्ति की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

.

जानकारी के अनुसार, महात्मा गांधी वार्ड निवासी राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि पर हुए अवैध कब्जे की शिकायत नायब तहसीलदार से की थी। नायब तहसीलदार ने कब्जा हटाने की कार्रवाई के लिए पहले 10 हजार रुपए लिए। इसके बाद उन्होंने 15 हजार रुपए और मांगे।

परेशान होकर एसीबी से की शिकायत

राधाकृष्ण ने रिश्वत मांगने से परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने कार्रवाई की। नायब तहसीलदार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया।

जगदलपुर के डीएसपी रमेश मरकाम ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

राधाकृष्ण ने रिश्वत मांगने से परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की।

छत्तीसगढ़ ACB रेड…14 महीने में 26 रिश्वतखोर पकड़ाए

वहीं, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 14 महीने में 26 अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते ट्रैप किया है। सबसे ज्यादा कार्रवाई रायगढ़ जिले में हुई है। यहां 6 महीने में ही 7 अफसर-कर्मचारी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए हैं।

रिश्वतखोरी के मामले में कोरबा दूसरे नंबर पर

रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों में रेंजर, नगर पंचायत CMO, नापतौल निरीक्षक, डिप्टी रेंजर, पटवारी, लोकपाल मनरेगा और क्लर्क शामिल हैं। वहीं रिश्वत लेने के मामले में दूसरे नंबर में कोरबा जिला है, जबकि बिलासपुर में सिर्फ एक कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा है।

कोरबा में 5 केस पर एक्शन

ACB-EOW के मुताबिक कोरबा की बात करें तो टीम ने 5 प्रकरणों में राजस्व निरीक्षक, ASI, पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा है। इसके अलावा गौरेला, सक्ती, मुंगेली में ACB की टीम ने कार्रवाई की है। यहां से भी मनरेगा लोकपाल, राजस्व निरीक्षक, हाई-स्कूल के प्राचार्य को घूस लेते रंगेहाथों पकड़ा था।

2024 में 12 और 2025 में 14 फंसे

ACB के मुताबिक सरकारी विभागों में लोगों से काम के एवज में अच्छी खासी रकम मांगी जाती है। रिश्वतखोरों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने शिकायत की। इसमें 2024 में 12 और 2025 में 14 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों पर एक्शन हुआ है।

…………………………………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

32 लाख रिश्वत लेते रेलवे अफसर पकड़ाया:बिलासपुर में करोड़ों का ठेका दिलाने चीफ इंजीनियर ने मांगे पैसे; झाझरिया कंपनी के MD समेत 4 गिरफ्तार

बिलासपुर में 32 लाख की रिश्वत लेते एक रेलवे अधिकारी पकड़ाया है। चीफ इंजीनियर विशाल आनंद ने रेलवे में करोड़ों रुपए का ठेका दिलाने के एवज में झाझरिया कंपनी से 32 लाख की डिमांड की और पैसे लेने अपने भाई को रांची भेजा। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button