विज्ञापन दें / सहयोग करें

बर्थडे पार्टी से लौट रहीं युवतियों से छेड़छाड़, विरोध करने पर बुरी तरह पीटा; एक पीड़िता की काटी उंगली

रायपुर के महादेव घाट इलाके में बुधवार रात वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की गई। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर एक युवती की उंगली काट दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 08:34:10 PM (IST)

Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 08:35:04 PM (IST)

वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ छेड़छाड़ का मामला। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. महादेव घाट में युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट
  2. विरोध पर बदमाशों ने बेरहमी से पीटा
  3. एक खिलाड़ी की उंगली धारदार हथियार से कटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र के महादेव घाट इलाके में बुधवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। बर्थडे पार्टी से लौट रही वॉलीबॉल खिलाड़ी युवतियों के साथ कुछ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट भी की। इस दौरान एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर उंगली तक काट दी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवतियां बिलासपुर और कोरबा जिले की रहने वाली हैं, जो रायपुर में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आई थीं। रात में वे महादेव घाट इलाके से लौट रही थीं। इस दौरान कुछ युवक उनका पीछा करते हुए आए। रास्ते में उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले अश्लील टिप्पणियां कीं। उसके बाद छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवतियों ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

युवतियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बदमाश युवतियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। एक आरोपी ने धारदार हथियार से हमला करते हुए एक खिलाड़ी की उंगली काट दी। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

naidunia_image

पुलिस का दावा- जल्द होगी गिरफ्तारी

सूचना मिलने पर डीडी नगर और पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना ने राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button