अवैध लकड़ी परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार: लोरमी में 40 हजार की इमारती लकड़ी जब्त, वन विभाग को सौंपा – Mungeli News
मुंगेली में पुलिस ने अवैध लकड़ी परिवहन पकड़ा
मुंगेली में पुलिस ने अवैध लकड़ी परिवहन का मामला पकड़ा है। लोरमी-मुंगेली मार्ग पर ग्राम झाफल में चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार्रवाई की। लोरमी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक छोटा हाथी वाहन (CG 28 K 6315) को रोका।
.
वाहन से भीरहा प्रजाति की 7 नग हल्दु इमारती लकड़ी बरामद की गई। इसकी बाजार कीमत करीब 40,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन चालक लालू राजपूत (34) और वाहन मालिक त्रिभुवन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिठलदा, थाना लोरमी के रहने वाले हैं।
जब्त लकड़ी और वाहन को वन विभाग लोरमी को सौंप दिया गया है। वन विभाग वन संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन और डीएसपी नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।
ऑपरेशन बाज’ के तहत 39 शराबियों पर कार्रवाई
इसके अलावा, पुलिस ने ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत 19 से 29 मई के बीच कई कार्रवाई की। इनमें 39 शराबियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एक कच्ची महुआ शराब बेचने वाले और 4 शराब तस्करों को जेल भेजा गया। 2 सट्टोरियों को गिरफ्तार किया गया। 30 असामाजिक तत्वों के खिलाफ 17 प्रकरण दर्ज किए गए। लापरवाह वाहन चालकों से 6,000 रुपए जुर्माना वसूला गया।
Source link

&w=390&resize=390,220&ssl=1)


&w=390&resize=390,220&ssl=1)








