Commits suicide: फ्री फायर गेम खेलने के लिए लड़ रहे थे 2 भाई, पिता ने डांटा तो बड़े बेटे ने दे दी जान | Commits suicide: Free fire game
जशपुर जिले के ग्राम करवां निवासी वाल्टर लकड़ा पिता मुक्ति लकड़ा 15 वर्ष 25 मई को परिजन के साथ चर्च गया था। घर आने के बाद वह मोबाइल पर फ्री फायर गेम (Commits suicide) खेल रहा था। इस दौरान उसका छोटा भाई विशाल भी आ गया और उससे गेम खेलने के लिए उससे मोबाइल मांगने लगा।
इस दौरान दोनों भाई मोबाइल को लेकर लडऩे लगे। मोबाइल के लिए लड़ता देख पिता ने दोनों को फटकार लगाई। पिता ने बड़े बेटे को कहा कि तुम बड़े हो गए हो, मोबाइल के लिए क्यों लड़ते रहते हो? इस बात पर बड़ा बेटा नाराज हो गया।
Commits suicide: कमरे में किया कीटनाशक का सेवन
पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर वाल्टर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी मां अनिमा कमरे में गई तो उसके हाथ में कीटनाशक (Commits suicide) की शीशी था और उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र चंपा ले गए। वहां रविवार होने के कारण अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं थे।
इसके बाद परिजन स्कूटी से उसे लेकर शंकरगढ़ अस्पताल पहुंचे। यहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Source link













