विज्ञापन दें / सहयोग करें

All Party Delegation: पनामा में टीम थरूर, आतंक समर्थकों के फोटो दिखाए; रोम-सऊदी में भी भारत का कूटनीतिक अभियान

04:05 AM, 29-May-2025

इंडोनेशिया आतंकवाद के खिलाफ…शांति अभियान में  भारत के साथ

इंडोनेशिया में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अंतर-संसदीय सहयोग समिति के उपाध्यक्ष मुहम्मद हुसैन फदलुल्लाह और भारत-इंडोनेशिया संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष मुहम्मद रोफिकी को आतंक के खिलाफ भारतीय प्रतिबद्धता बताई। इंडोनेशिया ने भारत की नीति का समर्थन कर आतंकवाद की निंदा की।

03:35 AM, 29-May-2025

आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में द. अफ्रीका भारत के साथ

दक्षिण अफ्रीका में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने 350 से अधिक प्रवासियों और स्थानीय भारतीयों से मुलाकात की। अफ्रीका में आतंक के प्रति भारत के शून्य-सहिष्णुता के रुख की जोरदार सराहना की गई। अफ्रीका दौरे पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाला शिष्टमंडल गया है। इसके अलावा जदयू सांसद संजय झा नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशियाई अधिकारियों और रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांस के सामने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों की हकीकत सामने रखी। दोनों ही देशों ने आतंकवाद को बर्दाश्त न करने की भारत की नीति का समर्थन किया।

03:04 AM, 29-May-2025

एमजे अकबर बोले- पाकिस्तान से प्रारंभ हुआ प्रायोजित आतंक  

रविशंकर प्रसाद के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने कहा कि पहली बार पाकिस्तान में राज्य प्रायोजित आतंकवाद शुरू हुआ। पाकिस्तान को यह बड़ी गलतफहमी है कि वर्तमान समय में आतंकवाद सफल हो जाएगा।

02:33 AM, 29-May-2025

सऊदी अरब ने भारत के रुख को सराहा

सऊदी अरब पहुंचे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख सदस्य बैजयंत जय पांडा ने कहा, हम यहां संदेश लाए हैं कि आतंकवाद पर भारत का रुख दृढ़ और अडिग है। वह मेजर जनरल अब्दुलरहमान अलहरबी से भी मिले। उन्होंने भारतीय रुख की सराहना की। प्रतिनिधिमंडल के एक अन्य सदस्य सतनाम सिंह संधू ने कहा, दोनों देश आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं।

01:48 AM, 29-May-2025

पूरे विश्व को एकसाथ आवाज उठाने की जरूरत : रविशंकर प्रसाद

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पेरिस पहुंचे नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने फ्रांसीसी उप राष्ट्रपति जैकलीन नीत भारत-फ्रांस मैत्री समूह के प्रतिनिधियों और विदेश मामलों एवं रक्षा समिति के सदस्यों के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रसाद बोले, फ्रांस ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ एकजुटता दोहराई और लोकतांत्रिक दुनिया को इस मुद्दे पर एक स्वर में आवाज उठाने की जरूरत पर सहमति जताई।

01:12 AM, 29-May-2025

रोम-सऊदी में भी भारत का कूटनीतिक अभियान

टीम थरूर के अलावा भारत के अन्य शिष्टमंडल इटली और सऊदी अरब जैसे देशों का दौरा कर रहे हैं। इटली की राजधानी रोम में रविशंकर प्रसाद ने भारतीय शिष्टमंडल के कार्यक्रम की जानकारी दी। इसके अलावा सऊदी अरब के रियाद में मौजूद भाजपा सांसद बैजयंत पांडा नीत प्रतिनिधिमंडल के सदस्य निशिकांत दुबे ने बताया कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब करने की कूटनीतिक मुहिम जारी है। भारत को समर्थन भी मिल रहा है।

12:59 AM, 29-May-2025

पनामा में टीम थरूर, पाकिस्तानी आतंकवाद समर्थकों के फोटो दिखाए

कांग्रेस सांसद शशि थरूर नीत भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने मध्य अमेरिकी देश पनामा में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन तस्वीरों को दिखाया जहां भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी शामिल हुए थे।

12:49 AM, 29-May-2025

All Party Delegation: पनामा में टीम थरूर, आतंक समर्थकों के फोटो दिखाए; रोम-सऊदी में भी भारत का कूटनीतिक अभियान

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि अब किसी भी दहशतगर्द के कायराना कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि भारत किसी भी आतंकी वारदात को ‘एक्ट ऑफ वॉर’ की तरह समझेगा और माकूल जवाब दिया जाएगा। इसी नीति से पूरी दुनिया को अवगत कराने की कवायद के तहत सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया है। भारत से अब तक छह शिष्टमंडल रूस, जापान, यूएई, कतर और गुयाना जैसे देशों में जाकर अलग-अलग मंचों पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को बेनकाब कर चुके हैं।

पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा के खिलाफ भारतीय शिष्टमंडल की मुखर मुहिम

दहशतगर्दों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से तिलमिलाए पड़ोसी देश पाकिस्तान ने खुद को पीड़ित बताने के लिए दुष्प्रचार का सहारा लिया है। बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई। इसके बाद से ही बीते एक महीने में पाकिस्तान के कई नेता-राजनयिकों ने विदेशी मीडिया के सहारे भारत के खिलाफ जमकर प्रोपेगेंडा किया है। पाकिस्तान के कुत्सित प्रयासों के खिलाफ भारत के सांसद मुखर होकर टिप्पणी कर रहे हैं। अलग-अलग दलों के होने के बावजूद सांसदों ने एक स्वर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को पूरी दुनिया के सामने स्पष्टता से रखा है।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button