विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर के घर में अवैध शराब: आबकारी विभाग का एक्शन, घर से आरोपी हुआ फरार आबकारी अधिकारियों ने पकड़ी 136 नग देशी शराब – Raipur News

रायपुर के अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बुधवार को विभाग के अधिकारियों को खबर मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने खरोरा थाना के चिंगरिया गांव के एक घर में छापा मारा ।

.

इस दौरान आरोपी लीलाधर प्रसाद डहरिया के घर से 136 नग देशी शराब मात्रा 24.48 लीटर ज़ब्त किया गया । छापे मारी के दौरान आरोपी लीलाधर मौक़े से फ़रार हो गया ।आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है ।

घर से पकड़ाई अवैध देशी शराब।

वही फरार आरोपी लीलाधर की तलाश जारी है। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग के अधिकारी टेक बहादुर कुर्रे ,स्वाति चौरसिया एवं आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख मौजूद रहे।

लीलाधर प्रसाद डहरिया के घर आबकारी विभाग की टीम ने मारा छापा।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button