बगैर टोकन के स्टेशन से हो रहा आटो का परिचालन, यात्रियों की सुरक्षा की नहीं है कोई व्यवस्था | Autos are running from the station without tokens
CG Monsoon 2025: मौसम बदलते ही वायरल फीवर के मरीज बढ़े, बच्चों व बुजुर्गों पर ज्यादा प्रभाव
CG News: अपराध को बढ़ावा
उल्लेखनीय है कि रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों के साथ आटो चालकों द्वारा कभी मारपीट तो कभी अधिक किराया वसूली को लेकर विवाद के मामले सामने आते हैं। इसके बाद भी न तो आटो संघ की तरफ से कोई कार्रवाई होती है और न ही रेलवे पुलिस की तरफ से कार्रवाई की जाती है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है।
स्टेशन में कुली भी हैं बगैर बैच के
रेलवे स्टेशन में करीब 20 से 25 कुली काम करते, जिससे रेलवे विभाग द्वारा इन कुलियों को बैच भी जारी किया गया। इसमें इनका नंबर उल्लेख है, लेकिन कुली कभी अपना बैच ही नहीं लगाते हैं। ऐसे में जब यात्री इनको सामान ढोने के लिए देते हैं तो उनके पीछे भागना पड़ता है। क्योंकि पहचान नहीं होने से अगर सामान चोरी होता है तो काफी दिक्कत होती है।
रात में लिया जा रहा है मनमानी किराया
रात के समय अगर कोई यात्री ट्रेन से उतरकर बस स्टैंड या कहीं और जाना चाहता है तो आटो एक यात्री के पीछे कई आटो चालक लग जाते हैं, जिससे सभी एक जूट होकर जहां वहां 50 लाख से 300 करोड़ रुपए के दुकानदार होते हैं रुपए तक की मांग करते हैं। नहीं दिए जाने पर मारपीट तक की घटना को अंजाम दे देेते हैं। हालांकि इसकी शिकायत कभी कोतवाली तो कभी रेलवे पुलिस को भी की जाती है, लेकिन इसके बाद भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं होता है।
Source link













