Road accident: तेज रफ्तार मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत, सिर के बल गिरे सडक़ पर | Road accident: 2 bike riders died in road accident
केल्हारी थाना क्षेत्र के घाघरा नवाटोला निवासी रामलाल 30 वर्ष और मान सिंह 28 वर्ष शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से रामानुजनगर तिराहा की तरफ जा रहे थे। दोनों ग्राम बहेराटोला में पहुंचे ही थे कि तिराहे (Road accident) की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे मिनी ट्रक (मेटाडोर) क्रमांक सीजी 16 सीएम 6521 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते ही दोनों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत सडक़ पर सिर के बल (Road accident) जा गिरे। सिर से काफी मात्रा में खून बह जाने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना ग्राम बहेराटोला निवासी पंचराम के सामने घटित हुई। उसने ही पुलिस को मामले की सूचना दी।
Road accident: परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दुर्घटना (Road accident) की सूचना मिलते ही केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों का शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पीएम पश्चात शव परिजन को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मेटाडोर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Source link












