विज्ञापन दें / सहयोग करें

नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला युवक गिरफ्तार: कोरबा में आरोपी ने स्कूली छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर परिवार को किया परेशान – Korba News


कोरबा में नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाला युवक गिरफ्तार

कोरबा जिले में एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने वाले 25 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। राजगामार पुलिस चौकी ने आरोपी देवनारायण श्रीवास के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

.

कोरकोमा गांव की कक्षा नौवीं की छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर आरोपी ने सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसने छात्रा के माता-पिता के मोबाइल पर भी यह फोटो भेजकर परेशान किया।

पीड़िता के परिवार ने बताया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से संपर्क कर धमकी देता था। वह पहले से ही छात्रा पर बुरी नजर रखता था। स्कूल आते-जाते समय उसका पीछा करता था। छात्रा ने कई बार विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना।

डर से छात्रा ने माता-पिता को भी नहीं बताई ये बात

छात्रा इतनी डरी हुई थी कि वह अपने माता-पिता को भी इस बारे में नहीं बता पाई। जब आरोपी ने परिवार को फोटो भेजे, तब जाकर मामला सामने आया और पुलिस में शिकायत की गई।

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का के अनुसार, शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button