विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़: 7 साल से साथ रह रही लिव-इन पार्टनर की हत्या, आरोपी घनसाय विश्वकर्मा गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम रवान में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी साथ रहने वाली महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना 12 नवंबर की सुबह सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी घनसाय विश्वकर्मा (59) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम रवान का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी घनसाय विश्वकर्मा और मृतका रेवती जायसवाल पिछले सात साल से ग्राम रवान में नारायण यादव की दुकान नंबर-1 में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। 11 नवंबर की रात भी दोनों के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था।

12 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे यह जानकारी सामने आई कि घनसाय ने रेवती को डंडे से बुरी तरह पीटा है, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच, पुलिस और वार्ड पंच को घटना के बारे में सूचित किया गया। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने रेवती को कमरे में खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया।

प्रार्थी नारायण यादव की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल से खून के नमूने, हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और खून लगा गिलास भी जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी घनसाय विश्वकर्मा, पिता खोजू राम विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपनी लिव-इन पार्टनर रेवती जायसवाल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने 12 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि आरोपी और महिला पिछले सात साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपी ने डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button