सीजफायर की बात कहकर माओवादियों ने बीजापुर में कर दी सोसायटी संचालक की हत्या
Maoist in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक की हत्या कर दी। यह घटना उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव में रविवार देर रात हुई, जब माओवादियों ने शांति वार्ता के लिए छह महीने के युद्ध विराम की घोषणा की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
By Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 12 May 2025 12:16:30 PM (IST)
Updated Date: Mon, 12 May 2025 12:22:00 PM (IST)
HighLights
- शांति वार्ता के ऐलान के बाद भी माओवादियों का हिंसक चेहरा।
- पुलिस ने दर्ज किया मामला, सभी आरोपियों की तलाश जारी।
- सादे कपड़ों में गांव में आए और हत्या करने के बाद भाग गए।
नईदुनिया न्यूज, बीजापुर ( Bijapur News)। माओवादियों की ओर से शांति वार्ता के लिए छह माह के युद्ध विराम की घोषणा की गई थी। इस दौरान रविवार की रात को उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर में कांग्रेस नेता और मारूडबाका सोसायटी संचालक नागा भंडारी पिता उर्रा भण्डारी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है।
नागा मारूडबाका गांव का ही रहने वाला था, पर माओवादियों के डर से कई वर्षों से उसूर में रह रहा था। अब से सात महीने पहले माओवादियों नागा के भाई तिरुपति भंडारी की भी हत्या की थी।
नागा भंडारी रविवार को सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने लिंगापुर गये हुए थे। देर रात करीबन 11.30 बजे पांच से सात की संख्या में सादे कपड़ों में माओवादी गांव पहुंचे और नागा की हत्या कर फरार हो गए। सूचना पर सोमवार की सुबह पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो गई है।
Source link











