Leave Cancelled: हाई-अलर्ट मोड में प्रशासन… जवानों और अफसरों की छुट्टियां रद्द, केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश जारी | Leave Cancelled: Leave of soldiers and officers cancelled
Leave Cancelled: जवानों और अफसरों के अवकाश निरस्त
ऑपरेशन सिंदूर को चलते छत्तीसगढ़ में अचानक सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी और सीएएफ के साथ ही विभिन्न मोर्चे पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों और अफसरों के अवकाश आगामी आदेश तक निरस्त कर दिए गए। साथ ही पहले से स्वीकृत अवकाश और अवकाश पर गए जवानों को जल्दी ही अपने रीजनल हेडक्वार्टर में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
CG Train Cancelled: कोरबा-रायपुर मेमू व रायपुर-बिलासपुर पैंसेजर रद्द, यात्री होंगे परेशान..
यह पत्र राज्य पुलिस मुख्यालय के साथ ही आईजी रैंक के अफसरों को भेजा गया है। इसमें स्पष्ट रुप से निर्देश दिए गए है कि सभी बलों के जवानों की छुट्टियां तुरंत रद्द की जाएं और उन्हें ड्यूटी पर वापस बुलाया जाए। खासकर भिलाई और आसपास के इलाकों में जवानों की वापसी शुरू हो गई है।
केंद्रीय बलों को भी किया गया अलर्ट
Leave Cancelled: इस फैसले के साथ ही राज्य में संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में एसएसबी, सीआईएसएफ, बीएसएफ और अन्य केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। उन्हें रेलवे स्टेशन, बड़े औद्योगिक संस्थान, संवेदनशील इलाके के साथ ही सार्वजनिक स्थलों और बॉर्डर एरिया पर विशेष निगरानी करने जवानों की संख्या बढ़ाई गई है।
वहीं राज्य पुलिस के सीएएफ के अलावा केंद्रीय बलों को भी अलर्ट पर रखा गया है। राज्य सरकार और इंटेलिजेंस प्रदेश में लगातार पैनी निगाह रखे हुए है। ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।
Source link










