विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में रोजगार मेला, 8700 पदों पर भर्ती:36 कंपनियां और प्लेसमेंट संस्थाएं पहुंचीं; गुजरात समेत कई राज्यों में नौकरी के अवसर, युवाओं को मिले ऑफर

छत्तीसगढ़ के शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं के लिए निजी कंपनियों में नौकरी का अवसर है। रायपुर के बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर को 2 दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं के जरिए 8,720 खाली पदों पर भर्ती की जा रही है। मेले में देशभर की कंपनियां पहुंची हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से भी युवा शामिल हुए। वेदकुमार ने बताया कि गुजरात की एक कंपनी में उन्हें जॉब ऑफर हुआ है, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण वे ज्वाइन नहीं कर पाएंगे। वहीं, अन्य युवाओं को भी अलग-अलग सेक्टर में जॉब ऑफर मिले हैं। ऑपरेटर, इंजीनियर समेत कई पदों पर नौकरी मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय और अप्रेंटिस समेत कई पदों पर नौकरी का मौका है। इनमें टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करीब 4,800, लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट में 1,600, सिक्योरिटी में 650 और हेल्थकेयर व केयर सर्विसेज में करीब 580 पद शामिल हैं। रोजगार मेले में 10वीं-12वीं पास से लेकर ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिए जाएंगे। इन कंपनियों में हैं खाली पद राज्यस्तरीय रोजगार मेले में कई कंपनियों ने भर्ती के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराई हैं। इनमें क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट समेत कई कंपनियां शामिल हैं। विभाग की ओर से अन्य कंपनियों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल अपडेट कर रोजगार मेले में उपलब्ध पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उद्योग और नियोजक मेले में भागीदारी के लिए 7999385638 और 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रमुख उद्योगों से लगातार किया जा रहा संपर्क संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) ने बताया कि राज्यस्तरीय रोजगार मेले में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभाग प्रमुख उद्योगों और नियोजकों से लगातार संपर्क कर रहा है। अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्त पदों की जानकारी मिली है। उपलब्ध रिक्तियों को ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले में ऑनलाइन आवेदन और चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। ई-रोजगार पोर्टल से कर सकेंगे आवेदन इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in/ पर उपलब्ध रिक्तियों को देखकर अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर अभ्यर्थियों की प्रोफाइल के आधार पर नियोजक शॉर्टलिस्टिंग और प्रारंभिक चयन भी कर सकेंगे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button