विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर एयरपोर्ट पर महबूब ने बजाई बांसुरी, VIDEO वायरल: CISF जवानों के सामने सुनाया ‘तेरी मिट्टी में…’ 46 लाख लाइक, 4.5 करोड़ बार देखा गया – Chhattisgarh News

रायपुर एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिक्योरिटी में लगे CISF जवानों के सामने एक युवक बांसुरी बजाता दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 4.5 करोड़ बार देखा गया है। 46 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कि

.

दैनिक भास्कर टीम ने जब इस वायरल वीडियो की पड़ताल की तो दिलचस्प इनसाइड स्टोरी सामने आई। बांसुरी बजा रहा शख्स राजस्थान के जयपुर का कलाकार महबूब खान है। कलाकारों की टीम हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आई थी।

एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान जवानों ने बहुत सारी बांसुरी देखी तो वे चौंक गए। इस दौरान कलाकार ने बांसुरी बजाकर सुनाई। फिल्म केसरी का तेरी मिट्टी…सॉन्ग बांसुरी पर प्ले किया।

आर्टिस्ट महबूब खान ने जब बांसुरी बजाई तो पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा।

आर्टिस्ट महबूब खान के वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं।

जयपुरी ब्रदर्स नाम की टीम रायपुर आई थी। ग्रुप के मेंबर शाहरुख जयपुरी ने दैनिक भास्कर को बताया- 20 अप्रैल को रायपुर के रिसॉर्ट में कॉर्पोरेट इवेंट में हम सभी ने परफॉर्मेंस दी। अगले दिन 21 अप्रैल की शाम हमारी फ्लाइट थी। सिक्योरिटी चेक के दौरान CISF के जवानों ने हमारे इंस्ट्रूमेंट के बॉक्स चेक किया।

ये भगवान कृष्ण का साज

सिक्योरिटी चेक के दौरान जवानों बड़े-बड़े बॉक्स को देखकर कहा- इसमें क्या है, खोलकर दिखाइए। शाहरुख बताते हैं कि जब हमने दिखाया तो उसमें ढेर सारी बांसुरी थी। यह देखकर जवान थोड़ा चौंके और बोले इतनी सारी बांसुरी? उनकी उत्सुकता को देखते हुए हमने कहा कि हम आपको बजाकर सुनाते हैं। ये भगवान कृष्ण का साज है, हम इसे पूरा सम्मान देते हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर जवानों ने चेकिंग में इतनी सारी बांसुरिया देखी तो हैरान रहे।

करोड़ों लोगों ने पसंद किया वीडियो

शाहरुख ने कहा- ये देखकर जवानों ने भी हामी भरी और हमने देशभक्ति गीत उन्हें सुनाया। यह देखकर एयरपोर्ट पर मौजूद पैसेंजर्स भी वहां इकट्ठा हो गए। ताली बजाकर हमारा उत्साह बढ़ाया गया। रायपुर एयरपोर्ट की यादगार के तौर पर हमने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे करोड़ों लोगों ने पसंद किया है।

………………

ये खबर भी पढ़ें…

पति की CM साय से अपील…कका मोर पत्नी भाग गिस: कहा-कुसुम लौट आओ, इंतजार में मन त्रस्त हो गया; REEL हुई वायरल

पत्नी को ढूंढने के लिए पति अब इंस्टा में रील्स बनाकर अपील कर रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रहने वाले युवक की पत्नी तीन माह से लापता है। जिसे ढूंढने के लिए पति अब इंस्टा में रील्स बनाकर अपील कर रहा है। उसने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम से भी अपील करते हुए कहा कि, कका मेरी पत्नी भाग गई है। उसे खोज दीजिए। पढ़ें पूरी खबर


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button