विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर जोन की 6 ट्रेनें कैंसिल: हथबंद और भाटापारा के बीच रोड अंडरब्रिज के लिए किया जाएगा गर्डर लॉन्चिंग, 22-23 मार्च को नहीं चलेंगी गाड़ियां – Bilaspur (Chhattisgarh) News



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए गर्डर डि-लॉन्चिग का काम चल रहा। बिलासपुर, रायपुर से इतवारी तक चलने वाली 22 मार्च को 6 और 23 मार्च को 2 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं गोंदिया–झारसुगड़ा–गोंदिया के बीच चलने वाली जेडी मेमू पैसेंजर 22 मार्च को आधे रास्ते ही चलेगी। अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के हथबंद-भाटापारा सेक्शन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। उस रोड अंडरब्रिज निर्माण की अंतिम कड़ी में गार्डरों के डि-लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। जानिएए रद्द होने वाली गाड़ियां बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button