विज्ञापन दें / सहयोग करें

मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे: नाले में कूदी महिलाएं, तब बची जान; घायलों की हालत स्थिर – baloda bazar News

बलौदाबाजार जिले में मधुमक्खियों के हमले से 5 कृषि श्रमिक घायल हो गए। 17 अक्टूबर को परसाडीह खार में राम साहू के खेत में सभी श्रमिक करगा निदाई का काम कर रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झूंड ने हमला कर दिया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

.

बताया जा रहा है, इसमें 4 महिलाएं भी शामिल थी। मधुमक्खियों ने सभी को 100 से 150 डंक मारे है। अपनी जान बचाने के लिए, सभी श्रमिक खेत से लगभग एक किलोमीटर दूर खोरसी नाला की ओर भागे और उसमें कूद गए। पानी में छिपने के बाद ही मधुमक्खियों का हमला रुका। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।

मधुमक्खियों ने 100-150 डंक मारे

घायलों में सकरी गांव के रहने वालो रूखमणी साहू (60), शांति साहू (40), सरस्वती साहू (41), अंतराम साहू (45) और रजनी यादव शामिल हैं। अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे प्रत्येक श्रमिक को 100 से 150 डंक लगे।

परसाडीह गांव के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नाले से बाहर निकाला और बाइक से उनके घर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के रूप में, ग्रामीणों ने उनके शरीर से सैकड़ों डंक निकाले।

सभी की हालत फिलहाल स्थिर है

पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. बी. एस. ध्रुव ने बताया कि सभी पांचों मरीजों के शरीर से बड़ी संख्या में मधुमक्खी के डंक निकाले गए हैं।

उन्हें एंटी-वेनम और एंटी-एलर्जिक दवाएं दी गई हैं। डॉ. ध्रुव के अनुसार, अब सभी की स्थिति स्थिर है और उनके जीवन को कोई खतरा नहीं है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button