विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में 5 दिन बारिश-ओले का अलर्ट: कल से बढ़ेगी एक्टिविटी, गिरेगा पारा, रायपुर में छाएंगे बादल; राजनांदगांव 44°C के साथ सबसे गर्म – Chhattisgarh News



छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी संभागों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। कल यानी 5 मई को एक्टिविटी और तेज होने का अनुमान है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। पिछले 24 घंटे में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वहीं बाकी क्षेत्रों में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है। प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज हुआ।
मौसम की ये तस्वीरें देखिए… रायपुर में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार आज शहर बादलों से घिरा रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button