विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्ग में बाल संप्रेषण गृह से भागे 3 नाबालिग: दीवार फांदकर भाग निकले, CCTV खंगाल रही पुलिस, परिजनों से भी पूछताछ जारी – durg-bhilai News


छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात तीन नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह से भाग निकले। वहीं अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि तीनों नाबालिगों को पता चल सके और उन्हें पकड़ा जा सके।मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, तीनों नाबालिग पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से देर रात दीवार फांदकर भाग निकले। बाल संप्रेषण गृह प्रबंधन ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

एएसपी ने की घटना की पुष्टि

ASP सुखनंदन राठौर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्चों के बाल सुधार गृह से भागने की सूचना मिली है। आगे विधिवत कार्रवाई की जा रही है। नाबालिगों की तलाश में कई टीमें गठित की गई है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्चे कहीं उनके संपर्क में तो नहीं हैं।

पहले भी हो भाग चुके हैं नाबालिग

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी बाल संप्रेषण गृह से नाबालिगों के भागने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं इस मामले में संबंधित विभाग के अफसरों की भी लापरवाही खुल कर सामने आ रही है। जिम्मेदार अफसरों ने पहले हुई घटनाओं से सबक नहीं लिया, जिसकी वजह से फिर देर रात नाबालिग संप्रेषण गृह से भागने में कामयाब हो गए।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button