विज्ञापन दें / सहयोग करें

डबल मर्डर केस, परिवार को 20 लाख की मदद: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रधान आरक्षक के परिजनों को सौंपा चेक – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News


डबल मर्डर केस: सरकार ने पीड़ित परिवार को 20 लाख की आर्थिक मदद दी

सूरजपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के परिवार पर बीते अक्टूबर 2024 में हुए दोहरे हत्याकांड के पीड़ितों को छत्तीसगढ़ सरकार ने 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। मृतक की पत्नी मेहनाज (35 वर्ष) और 11 वर्षीय बेटी आलिया की घर में बेरहमी से हत्या कर

.

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मनेन्द्रगढ़ विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने मृतक आरक्षक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें 20 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने परिजनों का हालचाल जाना। साथ ही इस मामले में न्यायालय की कार्यवाही के बारे में जानकारी ली।

मंत्री जायसवाल ने कहा, पुलिसकर्मी तालिब शेख के परिवार के साथ जो कुछ हुआ, वह अत्यंत पीड़ादायक है। एक जान के बदले हम किसी की जान तो नहीं लौटा सकते, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से दी गई यह आर्थिक सहायता शायद इस दुःख को थोड़ा कम कर सके। यह राज्य सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button