विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरदार पटेल की 150वीं जयंती…दौड़ लगाएंगे मंत्री-विधायक: बीजेपी करेगी रन फॉर यूनिटी का आयोजन, भाजपा-भाजयुमो के नेता-कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद – Raipur News

देश के लौहपुरुष और पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती रायपुर में एकता मार्च का आयोजन किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला इकाई और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मिलकर यह कार्यक्रम करा रही है।

.

हर साल की तरह इस बार भी यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शास्त्री चौक से होगी।

यहां मौजूद कार्यकर्ता और आमजन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एकता मार्च की शुरुआत करेंगे। मार्च शारदा चौक तक जाएगा, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थल पर इसका समापन होगा।

सीएम साय तिरंगा यात्रा में दौड़ लगाते हुए। (फाइल फोटो)

बड़ी संख्या में लोग होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक, यह मार्च केवल श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को सरदार पटेल के योगदान और उनके द्वारा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने की प्रेरणा देने का अवसर है।

कार्यक्रम में विधायक गण, भाजपा प्रदेश और जिला पदाधिकारी, भाजयुमो के कार्यकर्ता, व्यापारी, छात्र और शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सरदार पटेल के एकता संदेश को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा (फाइल फोटो)

यादगार बनाने की अपील

भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि मार्च के दौरान शहर में देशभक्ति गीत, झंडे और बैनरों के माध्यम से सरदार पटेल के एकता संदेश को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं युवा मोर्चा के सदस्य ‘एक भारत, एक संकल्प, एक लक्ष्य – एकता’ के नारे के साथ दौड़ में शामिल होंगे। पार्टी ने शहरवासियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता दिवस को यादगार बनाने की अपील की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button