150 बोरी पानी पाउच जब्त, लेबल पर गलत पता,बैच नंबर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में खाद्य विभाग ने अनियमितता पर की कार्रवाई – Gaurela News
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक विशेष जांच अभियान के दौरान 150 बोरी पानी पाउच जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शीतला प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज में अनियमितता पाए जाने के बाद की गई। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर 19 से 22 मार्च तक गर्मी के मौसम में पानी पाउच, कोल्डड्रिंक, मिनरल वाटर और आइसक्रीम की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। पानी पाउच के लेबल पर गलत पता,और बैच नंबर अभियान के तहत, जीपीएम जिले में काव्या फूड बेवरेज से पानी की बोतल का नमूना और शीतला प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज से पानी पाउच का नमूना इकट्ठा किया गया। निरीक्षण के दौरान, शीतला प्रोडक्ट इंडस्ट्रीज में पानी पाउच के लेबल पर गलत और भ्रामक पता, बैच नंबर और निर्माण तिथि नियमानुसार नहीं पाए गए। इन अनियमितताओं के चलते विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 150 बोरी पानी पाउच जब्त कर लिए। इस अभियान का नेतृत्व अभिहित अधिकारी अपर्णा आर्या ने किया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी भारती शांडिल्य भी शामिल थीं।
<











