छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें कैंसिल: 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नहीं चलेंगी गाड़ियां; गोंदिया स्टेशन पर चलेगा ट्रैक मेंटेनेंस का काम – Bilaspur (Chhattisgarh) News
छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं, जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं। ऐसे में महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक का काम किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ने बताया है कि इस काम के चलते गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है। 20 दिनों तक गोंदिया की अप लाइन नंबर 5 बंद रहेगी गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) गोंडवाना एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) गोंडवाना एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। – गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल को रद्द रहेगी। – गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। – गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। – गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। – गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 तक रद्द रहेगी। – गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
Source link










