विज्ञापन दें / सहयोग करें

MMC जोन के 11 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा: केबी डिवीजन में थे सक्रिय, इनमें सुकमा का कबीर भी शामिल, 3 राज्यों में है मोस्ट वांटेड – Jagdalpur News


मध्यप्रदेश पुलिस के सामने 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य की सरहद पर सक्रिय 11 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। मध्यप्रदेश पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। आज CM के सामने आधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे। इनमें MMC जोन के केबी डिवीजन का हार्डकोर नक्सली कबीर भी शामिल है

.

बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर की रात केबी यानी कान्हा-भोरमदेव डिवीजन कमेटी के नक्सली कबीर समेत 11 माओवादी IG के पास पहुंच हथियार डाल दिए हैं। बताया जा रहा है ये नक्सली किसी फॉरेस्ट गार्ड की मदद से जंगल से बाहर निकले और सरेंडर कर दिए हैं। इनके आत्मसमर्पण करने के बाद अब MMC जोन का केबी डिवीजन लगभग खत्म हो जाएगा।

सुकमा का रहने वाला है कबीर

कबीर सुकमा जिले का रहने वाला है। पिछले कई सालों से वो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ इन राज्यों के बॉर्डर इलाके में सक्रिय था। इन तीनों राज्यों में मोस्ट वांटेड है। उस इलाके में हुई ज्यादातर घटनाओं में ये शामिल रहा है।

नक्सली कबीर के साथ उसकी टीम के राकेश, समर उर्फ राजू आत्राम, लालसू, शिल्पा, जयशीला, जरीना, सोनी, जानकी, विक्रम नाम के भी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button