मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, 4 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़ में मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में राजधानी की विशेष अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपित विमल कुमार नट (19) को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
यह मामला मूक-बधिर युवती के साथ हैवानियत का था, जिस पर अदालत ने कड़ी सजा देते हुए न्याय सुनिश्चित किया।
Follow Us













