वॉलीबॉल: सीआरपीएफ की 159वीं वाहिनी ने 150वीं को पराजित किया – Bastar News
.
सीआरपीएफ की 159वीं बटालियन ने पोलमपल्ली में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें 8 बटालियन क्षेत्रों की ग्रामीण टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें 159वीं बटालियन विजेता और 150वीं बटालियन उपविजेता रही।
विजेता टीम को 15 हजार और उपविजेता टीम को 10 हजार रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही दोनों टीमें बस्तर खेल प्रतियोगिता हिस्सा लेंगी, जिसमें विजेता को 1 लाख और उपविजेता को 50 हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित, कमांडेंट कुमार मयंक, राकेशचंद्र शुक्ला, नवीन कुमार, हिमांशु पांडे, डीएस बिष्ट, टूआईसी मनीष कुमार, सहायक कमांडेंट नीरज कुमार सिंह, हिमादीशिखर बागची, निरीक्षक नीरज सिंह, बलविंदर सिंह व अन्य मौजूद थे।
Source link
Follow Us











