विज्ञापन दें / सहयोग करें

शोरूम की लिफ्ट से गिरा युवक, GM के खिलाफ FIR: रायपुर के शोरूम में हुआ था हादसा, इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा था दम – Raipur News

25 वर्षीय राज गंभीर रूप से घायल हो गया था।

रायपुर के सरोना के एक निजी शोरूम की लिफ्ट से गिरकर घायल हुए युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शोरूम के जनरल मैनेजर चंद्रजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर आरोप है कि लिफ्ट के चारों ओर सुरक्षा घेरा नहीं था। इस लापरवाही की वजह से घटना हु

.

घटना रविवार, 3 अगस्त की शाम करीब 4 बजे की है। लिफ्ट से गिरने की वजह से 25 वर्षीय राज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके दोनों पैर टूट गए थे और सिर पर भी गहरी चोट लगी थी। हादसे के बाद उसका पिछले 20 दिनों तक उसका इलाज रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था।

राज वेंटिलेटर पर था, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। वहीं इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। शोरूम में लिफ्ट से नीचे उतरते के वक्त युवक गिर गया। परिजनों ने शोरूम प्रबंधन को राज की मौत का जिम्मेदार बताया है।

इलाज के दौरान राज ने दम तोड़ा।

शोरूम प्रबंधन ने परिजनों को नहीं दी स्पष्ट जानकारी

परिजनों ने थाने में दर्ज कराए गए बयान में बताया कि राज शोरूम में काम करता था और वह कार को लिफ्ट से नीचे उतार रहा था, तभी वह अचानक लिफ्ट से गिर पड़ा। परिजनों का आरोप है कि शोरूम प्रबंधन ने हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज मांगा, तो पहले वीडियो दिखाने से इनकार कर दिया गया। बाद में जो वीडियो दिखाया गया, वह एडिट किया हुआ था।

हादसे के बाद शोरूम प्रबंधन ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया था और उसके इलाज का खर्च भी कंपनी की ओर से उठाया जा रहा था। वहीं, प्रबंधन का कहना है कि उन्होंने थाने में साढ़े चार मिनट का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दिया है।

परिवार में अकेला कमाने वाला था राज

मृतक राज के परिजनों ने बताया कि वह परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसी पर छोटे भाई व माता-पिता की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार गहरे सदमे में है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button