विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुरुम खदान में डूबा बुजुर्ग, 6 घंटे से तलाश जारी: घर से निकला था नहाने, कपड़े-चश्मा देख परिजनों ने प्रशासन को दी सूचना – Dhamtari News

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध मुरुम खदान में 60 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की आशंका है। वह घर से नहाने निकला था। कपड़ा-चश्मा देख परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी। पिछले 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

.

यह घटना रुद्री थाना क्षेत्र के शकरवारा की है। दुर्गा प्रसाद देवांगन सुबह नहाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह कई घंटों तक घर नहीं लौटा। मुरुम खदान के पास ग्रामीणों को कपड़े, चप्पल और चश्मा मिला।परिजनों ने सामान की पहचान की।

10 से 12 फीट तक भर जाता है पानी

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और गोताखोर टीम बुजुर्ग के तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया है। बारिश को दिनों में खदान में 10 से 12 फीट तक पानी भर जाता है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button