विज्ञापन दें / सहयोग करें

आंधी बारिश से उड़ी झोपड़ी…बेघर हुए बुजुर्ग दंपती: 4 साल से फटी साड़ियों के घर में रह रहे थे; सरकार से लगाई मदद की गुहार – Kondagaon News

कोंडागांव जिले में आए तेज आंधी तूफान से एक दंपती का घर उड़ गया। रोजगारी पारा में हेम विश्वकर्मा और उनकी पत्नी अंधारी विश्वकर्मा लोगों से मिली पुरानी साड़ियों को जोड़कर झोपड़ी बनाई थी, जिसे आंधी बारिश ने तबाह कर दिया।

.

बुजुर्ग दपंती की जिंदगी अब सड़क किनारे बीत रही है। इनके पास न जमीन है, न छत। सोमवार को आई तेज बारिश ने उनकी झोपड़ी को बहा दिया। अब उनके पास सिर्फ कुछ कपड़े बचे हैं।

दंपती जिस जगह रह रहा है, वहां पास में ही एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगा है। शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसे का खतरा बना रहता है। बता दें कि वे लोग 4 साल से इसी झोपड़ी में रह रहे थे।

आंधी बारिश से उनका टेंट का घर उजड़ गया।

पीएम आवास के लिए बनवाए जरुरी दस्तावेज

नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है। दंपती के पास पहले आधार, वोटर आईडी और राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे। अब सभी दस्तावेज बनवा दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें जल्द ही घर देने का प्रयास किया जा रहा है।

PM आवास ही अब एक सहारा

इस बुजुर्ग दंपती को अब प्रधानमंत्री आवास योजना की आस है। सरकारी योजनाओं में ऐसे लोगों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जिनके पास न छत है और न ही जीवन की बुनियादी सुविधाएं हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button