विज्ञापन दें / सहयोग करें

Sukma Maoist Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 40 लाख रुपये के इनामी 22 माओवादियों ने किया सरेंडर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वालों में एक माओवादी दंपती भी शामिल है, जिन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर माओवादी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

By Prashant Pandey

Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 11:57:24 AM (IST)

Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 12:00:36 PM (IST)

माओवादियों को सरेंडर करने के बाद उन्हें चेक प्रदान किए गए।

HighLights

  1. माओवादी दंपती ने भी किया आत्मसमर्पण, 8-8 लाख रुपये का इनाम था घोषित।
  2. सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर माओवादी कर रहे आत्मसमर्पण।
  3. यहां सरकार ने हथियार के साथ सरेंडर करने पर बड़े इनाम की घोषणा भी की है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा(Sukma News)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रेरित होकर शुक्रवार सुबह 22 माओवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। इन सभी पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम था। इसमें शामिल एक माओवादी दंपती पर 8-8 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था। वहीं दो माओवादियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था।

सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित के सामने इन 22 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।

naidunia_image

प्रदेश सरकार बार-बार माओवादियों से हथियार छोड़कर वापस मुख्यधारा में आने का संदेश दे रही है। सरकार ने माओवादियों को हथियारों के साथ सरेंडर करने पर बड़ा इनाम देने की घोषणा भी की है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button