विज्ञापन दें / सहयोग करें

Road Accident: बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 5 ग्रामीणों को रौंदा, एक की मौत… मची खलबली | An uncontrolled car ran over 5 villagers walking on the road

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, श्रीटोली गांव की बालमईत बाई 55 वर्ष अपनी बेटी संगीता बाई 29 वर्ष और नाती एक वर्षीय सूरज राम पास के कुंजारा गांव जाकर पैसे निकालने घर से पैदल निकले ही थे कि एक तेज रफ्तार कार पहले यात्री प्रतीक्षालय के पास अपने घर के सामने मां से बात करते हुए राजकुमार राम को टक्कर मारकर हवा में उड़ा दिया। फिर सड़क पर पैदल जा रहे इन तीनों को टक्कर मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हुंडई इयोन कार ओडिशा से सूरजपुर जा रही थी। हादसे में कार के अंदर बैठे कार चालक की बहन और भांजे को भी चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें

CG Accident: भयानक सड़क हादसा! विद्युत पोल से टकराई 3 की मौत, एक घायल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, घटना इतनी भयावह थी कि इस हादसे में मां सनकुंवारी बाई की आंखों के सामने उनके बेटे ने तड़पते हुए दम तोड़ गया। हादसे की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक मां और बेटी के पैर टूट गए हैं, जबकि बच्चे को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मृतक राजकुमार श्रीटोली गांव का निवासी था और गांव में ही मेहनत-मजदूरी करता था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की आरंभिक पूछताछ में कार चालक स्वाधीन अग्रवाल 42 वर्ष ने बताया कि, वह बहन को छोड़ने सूरजपुर जा रहा था और हादसे के वक्त एक बाइक चालक ने उसे कट मारा जिसे बचाने की कोशिश में कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गई।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button