Rakshabandhan : इस बार रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, दिनभर बांध सकेंगे राखी
बहनें अपने भाइयों के लिए राखी, मिष्ठान और उपहार सामग्री की खरीदारी कर रही हैं, वहीं भतीजा-भतीजी के लिए नए कपड़े, खिलौने और मिठाइयां भी खरीदे जा रहे हैं। भाई भी बहनों के लिए साड़ी, सूट, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक व घरेलू उपहारों की खरीदने में लगे हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही बाजारों में चहल-पहल लौट आई है। दुकानदारों ने भी आकर्षक सजावट और नई वैरायटी के साथ तैयारियां पूरी कर ली हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान, परिधान, मिठाइयां, सजावटी वस्तुएं और उपहार की दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है।
Source link
Follow Us











