विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद पर उठे सवाल: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को पत्र लिख 1 मंत्री को हटाने को हटाने की मांग की,कहा-15% सीमा से ऊपर पहुँचा मंत्रिमंडल – Raipur News

छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत अब 14 मंत्री हो गए हैं। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मंत्री परिषद की संख्या असंवैधानिक बताया है। साथ ही संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए एक अतिरिक्त मंत्री को पद से

.

महंत ने अपने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की मौजूदा संख्या संविधान के अनुच्छेद 164 (1क) के विपरीत है और यह स्थिति तत्काल में सुधार करने की मांग राज्यपाल से की है। भारतीय संविधान में अनुच्छेद 164(1क) संविधान (91वां संशोधन) अधिनियम, 2003 द्वारा जोड़ा गया था। इसके बाद से प्रदेश में 13 मंत्री का ही प्रावधान है। ऐसा पहली बार हुआ है जब छत्तीसगढ़ में 22 साल बाद प्रदेश में 14 मंत्री बनाए गए है।

निर्धारित सीमा से अधिक है संख्या

डॉ. महंत ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 164 (1क) कहता है –किसी राज्य की मंत्रिपरिषद के मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के पन्द्रह प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। लेकिन किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या बारह से कम नहीं होगी।

महंत ने कहा कि किसी राज्य में मंत्रिपरिषद की संख्या इस सीमा से अधिक हो जाती है, तो छह महीने के अंदर इसे निर्धारित सीमा में लाना आवश्यक है। महंत ने बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं। संविधान के अनुसार मंत्रिपरिषद की अधिकतम संख्या 15 प्रतिशत यानि 13.50 से अधिक नहीं हो सकती। मंहत ने कहा कि कि मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 मंत्री ही मंत्रिपरिषद में हो सकते हैं।

20 अगस्त को तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद मंत्रिपरिषद की संख्या मुख्यमंत्री सहित 14 हो गई है। यह संख्या निर्धारित सीमा 13.50 से अधिक है, जो स्पष्ट रूप से अनुच्छेद 164 (1क) का उल्लंघन है।

छत्तीसगढ़ में संविधान का पालन सुनिश्चित हो-महंत

नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र में जोर देते हुए कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्यपाल को एक मंत्री को तत्काल पद से हटाना चाहिए ताकि छत्तीसगढ़ में संविधान का पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संवैधानिक बाध्यता ही नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के संरक्षण के लिए भी आवश्यक बताया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button