विज्ञापन दें / सहयोग करें

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 15वीं किस्त जारी, जल्द करें आधार कार्ड अपडेट नहीं तो… | 15th installment of Mahtari Vandan Yojana released

बता दें कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए इस योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी। अब तक लगातार 15 महीने में 9788.78 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश की महिलाओं को प्रदाय की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें

Mahtari Vandan Yojana पर बड़ा अपडेट, सरकार अब ऐसे लोगों से वसूलेगी राशि, अपात्रों पर कार्रवाई के लिए मंत्री ने दिए सख्त निर्देश

Mahtari Vandan Yojana: आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

महिला एवं बाल विकास विभाग ने हितग्राही महिलाओं से अपील की है कि वह अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं, ताकि राशि के भुगतान में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। ज्ञात हो कि आधार कार्ड को हर 10 वर्षों में अपडेट करना अनिवार्य है।

कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण निरस्त किया गया है। ऐसे हितग्राहियों को आधार केंद्र में जाकर पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ आधार अपडेट कराना आवश्यक है, ताकि आगामी किस्त का भुगतान सुनिश्चित हो सके।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button