GPM में पटवारियों को रैगुलर मुख्यालय-पंचायत भवन में होगा बैठना: कलेक्टर ने दिए निर्देश, किसानों के खेतों रोपे गए ऑयल पाम के पौधे – Gaurela News
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शुक्रवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी तहसीलों के लंबित राजस्व मामलों की समीक्षा की। साथ ही पटवारियों को मुख्यालय और पंचायत में रैगुलर बैठने के निर्देश दिए। वहीं, जिले में राष
.
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने कलेक्ट्रेट में फौती, नामांतरण, बटवारा, नक्शा बटांकन और व्यपवर्तन जैसे मामलों की समीक्षा की। अभिलेख शुद्धता, आरबीसी छह-चार, स्वामित्व योजना और भू-अर्जन से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने सभी लंबित मामलों को जल्द निपटाकर पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश दिए।
मुख्यालय और पंचायत भवन में बैठना होगा पटवारियों को
लोक सेवा गारंटी के तहत लंबित आवेदनों को दो दिन के भीतर निपटाने का आदेश दिया गया है। कलेक्टर ने पटवारियों को मुख्यालय में नियमित रूप से और पंचायत भवन में निर्धारित दिन उपस्थित रहने के निर्देश दिए। पटवारियों की अनुपस्थिति की शिकायत मिलने पर संबंधित राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी करने का आदेश तहसीलदारों को दिया गया।
कलेक्टर ने दिए ये निर्देश
कलेक्टर ने कहा कि राजस्व न्यायालयों के आदेश के बाद अभिलेख दुरुस्ती की कार्रवाई तुरंत की जाए। ऐसा न करने पर अवमानना की कार्रवाई होगी। किसी मामले में स्टे देने से पहले स्थल निरीक्षण करने और समय-सीमा तय करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन नामांतरण के लंबित मामलों को समय-सीमा में निपटाने का आदेश दिया गया। आरबीसी छह-चार के जनहित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और मुआवजा राशि का तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए गए।
ऑयल पाम के पौधों का रोपण
गौरेला विकास खंड के चिकनिया पारा में बुधवार को ऑयल पाम के पौधों का रोपण किया गया। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य खाद्य तेलों का उत्पादन बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है। कार्यक्रम के तहत 9 बैगा किसानों की 10 हेक्टेयर भूमि में 1430 ऑयल पाम के पौधे लगाए गए।
किसानों को पाम ऑयल की खेती के बताए फायदे
यह केंद्र प्रायोजित योजना है। जिसमें केंद्र और राज्य का योगदान 60:40 के अनुपात में है। कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद वैद्य मौजूद रहे। उद्यान विभाग के ठाकुर मुकुंदमाधव और मदन झा ने किसानों को पाम ऑयल की खेती के फायदों की जानकारी दी।
Source link












