विज्ञापन दें / सहयोग करें

बलौदाबाजार में 12 होटलों की जांच: खाद्य सुरक्षा टीम ने जलेबी और लड्डू के नमूने लिए, साफ-सफाई और नियमों को लेकर होटल संचालकों को निर्देश – baloda bazar News



कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर बलौदाबाजार में ‘सही दवा शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान के तहत कार्रवाई की गई। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के 12 होटलों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने जलेबी और बेसन लड्डू के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को विश्लेषण के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण किए गए होटलों में मानिकपुरी होटल, रास्थानी भोजनालय एवं स्वीट्स, दुर्गा कैंटीन एवं होटल, बीकानेर स्वीट्स, रूपड़ा मिष्ठान भंडार, भगवती भंडार और राजेश होटल सहित कुल 12 प्रतिष्ठान शामिल थे। खाद्य सुरक्षा टीम ने व्यापारियों को दिए साफ-सफाई के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने व्यापारियों को कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लाइसेंस को साफ दिखाई देने वाली जगह पर लगाना चाहिए, साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, खाने की चीजों को ढककर रखना चाहिए और खाने को परोसने के लिए अखबारी कागज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, फर्मों में साफ पेयजल की व्यवस्था करने, फूड हैंडलर्स का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उन्हें हैंड ग्लव्स व हेड कवर पहनने के लिए भी कहा गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button