विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव में अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स की छत पर आग: सोलर पैनल फटने से सिस्टम जला, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को नुकसान – Rajnandgaon News



राजनांदगांव शहर के वीआईपी रोड स्थित अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स में शनिवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। कौरीन भाटा, बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में दुकान की छत पर लगे सोलर पैनल सिस्टम की बैटरी में विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है। आग से सोलर सिस्टम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि गोदाम में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्नीचर को भी भारी नुकसान पहुंचा है। छत से उठने लगा धुएं का गुबार जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे बहुमंजिला इमारत की ऊपरी छत पर अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने सोलर पैनल सिस्टम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान में काले धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। मुख्य मार्ग पर धुआं फैलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा घटना के समय दुकान खुली हुई थी। नीचे कार्यरत कर्मचारियों ने छत से धुआं उठते देखा और तत्काल ऊपर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आग की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत पुलिस और नगर निगम के अग्निशमन विभाग को सूचना दी। साथ ही दुकान संचालक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। कर्मचारियों की तत्परता के कारण आग को मुख्य शोरूम और निचली मंजिलों तक फैलने से रोक लिया गया। इससे दुकान में रखे लाखों रुपये मूल्य के सामान को बचाया जा सका। डेढ़ घंटे तक चला राहत और कूलिंग ऑपरेशन सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे तक कूलिंग का कार्य जारी रहा ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। गोदाम में रखा सामान भी जला आग की लपटें और धुआं छत के नीचे बने स्टॉक रूम तक पहुंच गया, जिससे वहां रखे फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नुकसान हुआ। प्रारंभिक तौर पर नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है, हालांकि दुकान प्रबंधन ने अभी तक सटीक आंकलन नहीं किया है। अमृतसर में हैं संचालक अशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक इकबाल सिंह बग्गा वर्तमान में परिवार सहित पंजाब के अमृतसर में दर्शन के लिए गए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने राहत जताई कि आग मुख्य शोरूम तक नहीं पहुंची, अन्यथा नुकसान कहीं अधिक बड़ा हो सकता था। जांच में जुटी पुलिस जांच में सोलर पैनल सिस्टम की बैटरी में तकनीकी खराबी या विस्फोट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button