विज्ञापन दें / सहयोग करें

बार एसोसिएशन के अनिल कुमार सोनी बने नए अध्यक्ष: सरगुजा बार एसोसिएशन का गहमा-गहमी के बीच चुनाव, नीतेश चन्द्र शुक्ला बने उपाध्यक्ष – Ambikapur (Surguja) News


सरगुजा बार एसोसिएशन के विजयी प्रत्याशी

सरगुजा बार एसोसिएशन का चुनाव मंगलवार को गहमा गहमी के बीच संपन्न हुआ। दिनभर चले मतदान के बाद देर शाम मतों की गणना उपरांत परिणामों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सोनी ने बड़े मतांतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर नितेश चन्द्र शुक्ला ने जी

.

सरगुजा बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 19 अगस्त को सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव के लिए सरगुजा बार एसोसिएशन के कुल 761 मतदाता पंजीकृत थे। शाम 4 बजे तक चले मतदान में कुल 613 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम चार बजे से निर्वाचन अधिकारी संतोष सिंह की मौजूदगी में बैलेट मत पत्रों के गणना का कार्य शुरू किया गया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद परिणामों की घोषणा की गई है।

त्रिकोणीय मुकाबले में जीते अनिल सरगुजा बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में अनिल कुमार सोनी को 260 मत, जन्मेजय पाण्डेय को 202 और राम नारायण प्रसाद को 144 मत मिले। अनिल कुमार सोनी ने 58 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद के लिए गिरिजा नंद सिंह को 203, नितेश चन्द्र शुक्ला को 234, संदीप कुमार तिवारी को 168 वोट मिले।

सचिव पद हेतु संपूर्णाक गुप्ता को 197, अलंकार शर्मा को 177, अशोक कुमार ठाकुर 69 व शिव शंकर सिंह को 165 मत मिले। संपूर्णाक गुप्ता ने सचिव पद पर जीत दर्ज की। सह सचिव पद पर चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव को 347 व धनंजय मिश्रा को 258 मत मिले। सह सचिव पद पर चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष पद हेतु आशा जायसवाल को 204, दिवाकर गुप्ता को 179 व दिलिप कुमार गुप्ता 224 मत मिले और दिलीप कुमार गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित बार एसोसिएशन के महिला उपाध्यक्ष हेतु आरक्षित पद हेतु सरिता पांडेय, ग्रंथालय सचिव हेतु अनिल कुमार सिन्हा तथा सांस्कृतिक व क्रीडा सचिव हेतु रोहित तिवारी तथा महिला कार्यकारिणी सदस्य हेतु आरक्षित पद पर रोमा विश्वास ने सिंगल नामांकन दाखिल किया था। इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य हेतु प्रमोद तिवारी, संजय अंबष्ट, राजी कुमार सिन्हा, मिथिलेश पांडेय, नचिकेता जायसवाल एवं राजकुमार गुप्ता भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

शहर से निकाली रैली चुनाव में मिली जीत के बाद समर्थकों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी विजेता पदाधिकारियों का फूल माला और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके साथ ही शहर में ढोल नगाड़े के साथ रैली भी निकाली गई।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button