विज्ञापन दें / सहयोग करें

62.970 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी को मिली 12 साल की सजा

भास्कर न्यूज | कवर्धा विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) कवर्धा की अदालत ने 62.970 किलोग्राम गांजा की तस्करी के मामले में ओडिशा निवासी आरोपी राहुल चक्रवर्ती को दोषी करार देते हुए 12 वर्ष के कठोर कारावास व एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने पर आरोपी को एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार 27 सितंबर 2024 को आबकारी उपनिरीक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा निवासी राहुल चक्रवर्ती बोलेरो पिकअप में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कुकदूर से पोलमी मार्ग की ओर जा रहा है। सूचना पर आबकारी विभाग ने घेराबंदी कर वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 12 प्लास्टिक पैकेटों से कुल 62.970 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी जब्ती कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट) की अदालत में हुई। न्यायालय ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(सी) के तहत दोषी माना। इसके बाद इस मामले में फैसला सुनाया। तस्करी समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालती है: कोर्ट इस मामले में सुनवाई करते हुए अपने निर्णय में न्यायालय ने कहा कि व्यावसायिक मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालती है और ऐसे अपराधों पर कठोर दंड आवश्यक है। इसी आधार पर आरोपी को 12 वर्ष के कठोर कारावास एवं एक लाख रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। इसके साथ ही 27 सितंबर 2024 से 31 जुलाई 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित किया जाएगा। इसके बाद आरोपी को सजा भुगतने के लिए जिला जेल कबीरधाम भेजने के निर्देश दिए गए।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button