विज्ञापन दें / सहयोग करें

Sukma News: सुकमा में पूर्व विधायक, सीपीआई नेताओं और तेंदुपत्ता प्रबंधकों के घर एसीबी और ईओडब्ल्यू का छापा

ACB EOW Raid Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने सीपीआई नेताओं के घर छापा मारा है। चार स्थानों पर दोनों टीमें जांच कर रही है और घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Thu, 10 Apr 2025 08:56:17 AM (IST)

Updated Date: Thu, 10 Apr 2025 09:28:38 AM (IST)

सुकमा जिले में कार्रवाई करने पहुंची टीम के घर के बाहर खड़े वाहन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सुकमा(Sukma News)। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक बार फिर एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) और ने कुछ स्थानों पर छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सीपीआई के बड़े नेताओं के घर यह कार्रवाई की गई है। सभी स्थानों पर दोनों टीमें जांच कर रही हैं। घर में मौजूद लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

जिनके घर छापा मारा गया है उनमें पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के साथ तेंदूपत्ता प्रबंधक भी शामिल हैं। सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई चल रही है।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button